गुजरात चुनाव में जैसे भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी चुनाव जीतने के लिये कुछ भी कर रहे हैं, बिल्कुल उसी सूर में कांग्रेस भी उन्हें टक्कर दे रहा है। सबसे पहले मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को नीच कहा। इसपर प्रधानमंत्री की भावना आहत हो गई तो उन्होंने कई संगीन आरोपों से कांग्रेस पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिये कांग्रेस को पाकिस्तान का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने पाकिस्तान को उनकी सुपारी दी है। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने के लिये पाकिस्तान कांग्रेस का सहयोग कर रहा है।
इसी तरह दोनों पार्टी के प्रवक्ता भी आपस में प्रतियोगिता कर रहे हैं। एक तरफ़ जहाँ संबित पात्रा ने मोदी को देश का पिता बताया वहीं आज तक के एक शो में कांग्रेसी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी कुतर्क करती नज़र आईं।
गुजरात चुनाव पर एक शो में प्रियंका चतुर्वेदी ने अंजना ओम कश्यप कहा कि वो भाजपा प्रवक्ता को बोलने का ज़्यादा समय देती हैं। अगर उन्हें इतना समय मिले तो वो भाजपा की असलियत लोगों के सामने ला देंगी। फ़िर जो हुआ देखिये इस वीडियो में।