शरीर पर चाकू से गोदा हुआ जिंदा दफन बच्चे के लिए मसीहा बन कर आई एक महिला

अंतर्राष्‍ट्रीय खबरें

जाको राखे साईयां मार सके ना कोय। नन्हे-से मासूम बच्चे को जमीन में जिंदा ही दफना दिया, उसके पूरे शरीर पर चाकू के निशान भरे हुए थे। लेकिन वो फिर भी बच गया, अब उसे अपने नए मां-बाप मिलने वाले हैं।

किसी भी इंसान का दिल इतना पत्थर दिल कैसे हो सकता है, कि एक नवजात बच्चे जमीन में जिंदा दफना दे। लेकिन थाईलैंड के एक गांव में जब महिला अपने खेतों में काम कर रही थी, तभी उन्हें मिट्टी में किसी के रोने की आवाज आई।

जब मिट्टी को खोदने लगी, तब उन्हें लगा कि शायद कोई जानवर हैं, लेकिन जब उन्होंने देखा कि उसमें कोई बच्चा है तो वो हैरान रह गई।उस बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे कोई मरने के लिए ही छोड़ गया है, उसके पूरे शरीर को चाकू से गोद रखा था।

उस बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद उसके सारे घाव भर गए। पुलिस उसके मां-बाप को ढूंढ़ रही है। अब वो एक अनाथ आश्रम में रहता है, जहां इस बच्चे का नाम एडिन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *