ये दुल्हन बनी मिसाल- मंडप में दूल्हा मांगने लगा extra दहेज़, दुल्हन ने शादी करने से कर दिया इनकार

कही-सुनी

बिहार के समस्तीपुर जिले के डुमरिया गांव में शादी की कई रस्में पूरी हो गई थी। एक रस्म सिंदूर दान के दौरान दूल्हा बाइक मांगने लगा।

लोगों ने तीन घंटे तक काफी समझाया, लेकिन दूल्हा बाइक की जिद किए हुए था। इस दौरान दुल्हन पक्ष भी नाराज हो गया। फिर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।
शादी की कई रस्में पूरी हो चुकी थी। सिंदूर दान के दौरान दूल्हा सुमित बाइक की जिद करने लगा।लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को कई घंटों तक समझाया, लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं था।इस दौरान दूल्हे के रवैया देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष वाले भी गुस्से में आ गए और घर में कई बारातियों को बंधक बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *