सुपर ह्यूमन’ कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स इन दिनों सुर्खियों में हैं। चर्चा में आने का कारण है भारत का झंडा। अब आप सोच रहे होंगे डिविलियर्स और इंडियन फ्लैग का क्या कनेक्शन? तो मामला ये है कि एबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि इंफिनिटी नाम के ब्रांड की वाइन अब दिल्ली में भी उपलब्ध है।
अमूमन एबी के पोस्ट देखकर उनके फैंस का दिल खुश होता है, लेकिन इस बार कहानी उल्टी पड़ गई। क्योंकि इसमें उन्होंने वाइन को भारत में प्रमोट करने के लिए इंडियन फ्लैग का उपयोग कर डाला। वाइन और भारतीय झंडे को एक साथ देखकर उनके भारतीय फॉलोअर्स का मानो दिमाग ही घूम गया। और लोगों ने एक के बाद एक गुस्से भरे कमेंट्स की लाइन लगा दी।
क्या था एबी का ट्वीट चलिए जानते हैं।
एबी डिविलियर्स का पोस्ट
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – ‘रोमांचक समय! हमारी अपनी वाइन का स्वाद अब इन्क्रेडिबल भारत में भी उपल्बध। अगर आपको इसे चखने को मौका मिलता है तो हमें जरूर बताएं कि आप इसके बारे में क्या सोचते हैं