आज बिहार में मनाया जा रहा वृक्ष सुरक्षा दिवस, सीएम नीतीश पीपल के पेड़ों पर बांधेंगे रक्षा सूत्र, लगाएंगे पौधा

खबरें बिहार की जानकारी

ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है। वृक्षों से प्रकृति रूप से आक्सीजन मिलती है। बुधवार को बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस राज्यभर में मनाया जाएगा। बिहार वृक्ष दिवस पर राजकीय कार्यक्रम राजधानी वाटिका पार्क टू में आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस अवसर पर पीपल के पेड़ में रक्षा सूत्र बांधेंगे तथा पीपल के पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) सहित कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

राज्यवासियों से वृक्षों के संरक्षण के लिए करेंगे अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पहल पर 2011 से रक्षा बंधन के दिन बिहार वृक्ष दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री इस अवसर पर पौधरोपण करते हैं तथा वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर राज्यवासियों से वृक्षों के संरक्षण की अपील करते हैं।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है। कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव इंदना प्रेयषी अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगी।

चिड़ियाघर में बांधे जाएंगे रक्षा सूत्र

संजय गांधी जैविक उद्यान अपनी 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। 50 वर्ष से अधिक उम्र के वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव करेंगे।

बता दें कि चिड़याघर के गेट संख्या एक से दो के बीच कुसुम के 72 वृक्ष 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनमें रक्षा सूत्र बांधा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *