ईद के मौके पर तिरंगे के रंग में रंगी मस्जिद, फोटो को दुनिया भर में पसंद कर रहे लोग

सच्चा हिंदुस्तानी

ईद के त्योहार पर मस्जिद को तिरंगे रंग में रंगे इस मस्जिद की फोटो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। राजस्थान के भीलवाड़ा में इस मस्जिद को तिंरगे के रंग में डूबा देख हर कोई हैरान हैं। मुसलमानों का कहना है कि तिरंगा हमें हिम्मत देती है। मुसलमानों द्वारा मस्जिद को तिरंगे के रंग में रंगना वाकई एक मिसाल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद के ईमाम मोहम्‍मद जफ्फर मुख्‍तार आसमी का कहना है कि तिरंगा हमारे देश की शान है। लोग हमें गद्दार कहते हैं कोई भी मुसलमानों को देशभक्त नहीं कहता है इस वजह से हमें अपनी देशभक्ती दिखानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि हम मुसलमान जरूर हैं लेकिन दिल से हिंदुस्तानी हैं। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमारे खून में हिंदुस्तान का खून बहता है और ये खून इसी सरजमीं की हिफाजत के लिए निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *