दक्षिणी बिहार के साथ ही उत्तर पश्चिम भाग के कुछ जिलों में भी लू का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम शुष्क होने के साथ गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ गर्म हवा का प्रवाह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में गर्म हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दक्षिण बिहार के 10 शहरों में लू का प्रभाव जारी रहेगा। वहीं, उत्तर पूर्व जिलों में 72 घंटों के दौरान मेघ गर्जन व बिजली चमकने व हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो-अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।
रविवार को शेखपुरा और बांका प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। दोनों जगहों का तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चढऩे के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।
कहीं मेघगर्जन तो कहीं लू को लेकर अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक यानी 20 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। प्रदेश के दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, बांका, जमुई के अलावा उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, भागलपुर जिले के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। इन मौसमी कारण को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
40 डिग्री के पार शहरों का तापमान
स्थान- तापमान
पटना – 42.4
गया 42.9
भागलपुर 41.2
छपरा 40.3
सुपौल – 40.2
सबौर – 41.4
मोतिहारी 40.4
शेखपुरा – 44.0
माधोपुर 41.2
जमुई – 43.2
भोजपुर 43.2
वैशाली – 41.2
औरंगाबाद – 42.9
बेगूसराय – 41.2
खगडिय़ा – 42.3
बांका – 44.0
नवादा – 43.6
हरनौत 42.8
जीरादेई 42.4