सियाचिन पर तिरंगा लहराने के मिशन पर बिहार के दो दिव्यांग

खबरें बिहार की

21 जून को पटना के रहनेवाले दो दिव्यांग खिलाड़ी अनुराग चंद्रा और संतोष मिश्रा मोटर ट्राई साइकिल के सहारे दानापुर से सियाचीन ग्लेशियर का सफर तय करने वाले हैं, और -12 डिग्री पर तिरंगा लहराने वाले हैं।

एक बार फिर बिहार के दो लाल बिहार का नाम पूरे देश में रौशन करने वाले है। वैसे बिहारियों की देश के प्रति ये जुनून आजादी के दिनों से ही चली आ रही है। देश के लिए कुछ अलग ही कर गुजरने का जज्बा हर बच्चा-बच्चा के दिलो दिमाग में घर कर गया है।

ऐसे मे इस बार कुछ अलग कर गुजरने का बीड़ा राजधानी पटना से दो दिव्यांग खिलाड़ी अनुराग चंद्रा और संतोष मिश्रा ने उठाया है। इसे रंगों में बिहारी लहू का जोश समझिए या फिर भारत मां का आशीर्वाद, तभी तो दोनों शरीर से लाचार होते हुए भी 21 जून को मोटर ट्राई साइकिल के सहारे दानापुर से सियाचीन ग्लेशियर का सफर तय करने वाले हैं और -12 डिग्री पर तिरंगा लहराने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *