कोलकाता : कोलकाता में मां दुर्गा के लिए 3 हजार पंडाल बनाए गए हैं। इनमें से एक पंडाल को बिल्कुल बाहुबली 2 फिल्म में दिखाए गए माहिष्मती महल के जैसा बनाया गया है। इस पंडाल को बनाने में 10 करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया है। महल की ऊंचाई 110 फीट है। वहीं इस महल को सीएम ममता ने देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है।
इस पंडाल को 150 कलाकारों ने 3 महीने में बनाकर तैयार किया है। यह पंडाल कोलकाता में लेक टाउन के पास श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने बनाया है। क्लब के सचिव डीके गोस्वामी ने बताया कि दुनियाभर में फिल्म बाहुबली को मिली पब्लिसिटी को देखते हुए हमने इस थीम पर पंडाल बनाया है। यह पंडाल शुक्रवार से भक्तों के लिए खुलेगा।
इस सोने के महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर और मां दुर्गा की सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है। इस महल की सिक्युरिटी में 300 जवान तैनात हैं।