हरियाणा से पांच हजार श्रद्धालुओं का जत्था आया पटना साहिब

कही-सुनी

दशमेश पिता के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हरियाणा के नानकसर गुरुद्वारा, करनाल से पांच हजार श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार की देर रात पटना साहिब पहुंचा।

पटना साहिब पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। संत बाबा राम सिंह के नेतृत्व में आए श्रद्धालुओं ने गुरुघर में मत्था टेककर आशीष लिया।

हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने दरवार साहिब में दो सौ एक लड़ियों का अखंड पाठ रखा है। जिसका समापन 28 मई को होगा।
अखंड पाठ के समापन पर भजन कीर्तन व अरदास के कार्यक्रम होंगे।

गुरुघर में मत्था टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दर्शन किया।

कांग्रेसी नेताओं ने मत्था टेका पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सूबे के भूमि व राजस्व सुधार मंत्री मदन मोहन झा, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, उदय शर्मा, पारितोष कुमार ने शुक्रवार की शाम दरवार साहिब में मत्था टेक कर गुरुघर का आशीष लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *