सोशल मीडिया से रहे दूर 10वीं में 99% अंक लाकर इतिहास रचने वाले टॉपर छात्र

राष्ट्रीय खबरें

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10th के रिजल्ट में दो स्टूडेंट ने टॉप किया है। इसमें शाजापुर जिले में कालापीपल के रहने वाले हर्षवर्धन परमार और विदिशा की अनामिका साध ने पहला स्थान हासिल किया है।

दोनों को 500 में से 495 मार्क्स मिले हैं। 10th में 11 लाख 352 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 66.54% बच्चों ने सफलता हासिल की है। इससे पहले 11.15 बजे सीएम शिवराज ने रिजल्ट डिक्लेयर किया। प्रदेशभर में मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को सीएम शिवराज सिंह सम्मानित करेंगे।

सरस्वती विद्या मंदिर, (कालापीपल) स्कूल के 10th के स्टूडेंट हर्षवर्धन नेवी में अफसर बनना चाहते हैं। इसके लिए वे अभी से ही पढ़ाई में जुट गए हैं। पिता, दूध का बिजनेस करते हैं। शुरू में हर्षवर्धन ने पिता के कामों में मदद करनी चाही, लेकिन पिता ने उसे पढ़ाई में मन लगाने को कहा। पिता ने उन्हे फेसबुक और WHATSAPP से भी दूर रहने को कहा था।

बनना चाहती है इंजीनियर

हर्षवर्धन के साथ-साथ अनामिका भी 10th टॉपर हैं। दोनों को एक समान मार्क्स मिले हैं। अनामिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। इसके लिए वह जेईई की तैयारी कर रही है। उसने मम्मी-पापा को कामायाबी का श्रेय देते हुए बताया कि मेरिट में आने के लिए वह रोजाना सुबह 5-7 बजे तक पढ़ाई करती थी। पिता अनिल साध सांची के एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

विदिशा 495/500 1st
हर्षवर्धन परमार शाजापुर 495/500 1st
सुभाष पटेल उमरिया 494/500 2nd
प्रभात शुक्ला उमारिया 494/500 2nd


संयम जैन आगर मालवा 494/500 2nd
राधेश्याम सोंधिया ब्यावरा राजगढ़ 494/500 2nd
चितवन नाइक बुरहानपुर 493/500 3rd

आयुषी शाह बुरहानपुर 493/500 3rd
साक्षी लोही नरसिंहपुर 493/500 3rd
प्रिया साहू छतरपुर 493/500 3rd
पलक गौतम अनूपपुर 493/500 3rd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *