लाखों धडकनों पर राज़ करने वाली फैशन क्वीन ‘सोनम कपूर’, जो कि प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं वो दुल्हन के जोड़े में रेडी हो चुकी हैं। जिस पल का सबको बेसब्री से इंतज़ार था, आखिरकार वो पल आ चुका है। जैसे ही सोनम कपूर का फर्स्ट लुक दुल्हन के जोड़े में आया, सबकी सासें थम गयीं। सोनम कपूर कुछ ही पलों में आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वैसे इनके शादी की सारी रस्में मुंबई में शुरू हो चुकी है और दूल्हा, आनंद आहूजा की भी पिक्स आ चुके हैं। वैसे सच कहा जाए तो आनंद और सोनम दोनों ही अपने शादी की ऑउटफिट में काफी स्टाइलिश नज़र आ रहे हैं।
वैसे इन दोनों के लिए एक फ़िल्मी सोंग भी डेडीकेट कर सकते हैं, “दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है”…..!!
वैसे सोनम और आनंद की शादी बिलकुल पंजाबी तरीके से की जा रही है और वास्तव में इन दोनों की शादी सोनम कपूर के मासी के बंगले पर ही की जा रही है। सोनम दुल्हन के लिबास में बेहद खुबसूरत नज़र आ रहीं हैं। इनकी शादी की रश्में भी कुछ ही देर में शुरू होने वालें हैं। इन रश्मों के ख़त्म होते ही इनके शादी का जश्न खूब धूम-धाम से मनाया जाएगा।
सोनम और आनंद की शादी की रश्मों की शोभा बढ़ने बहुत सारे बी-टाउन के एक्टर्स और कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। इन शादी में चार-चाँद लगाने नज़र आये सबसे बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी हस्ती बच्चन, जी हाँ अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी। ऐसे में भला कपूर खानदान कैसे पीछे रह सकता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, अर्जुन कपूर की और उनके साथ उनकी बहन अन्शुला कपूर भी उनके साथ नज़र आयीं। कटरीना कैफ, इन सब के बीच हम हमारे बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस को तो भूल ही गये , अलिया भट्ट जो कि कुछ ही देर में ही सोनम की शादी का फंक्शन अटेंड करने वाली हैं। साथ ही सोनम कपूर की शादी में स्वरा, करीना कपूर खान, जैकलिन फ़र्नान्डिस और भी बहुत सी हस्तियाँ नज़र आएँगी।
सोनम के लाखों फैन्स हैं जो उन्हें शादी के जोड़े में देखने के लिए काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। सोनम कपूर अपने लाल रंग के शादी के जोड़े में बला की खुबसूरत लग रही हैं। उनका हैवी मेकअप और उनकी ज्वेल्लरी, जो कि उनकी खूबसूरती की शोभा बढ़ा रहा है और वहीँ दुल्हे राजा आनंद आहूजा अपने शादी के शेरवानी में काफी जच रहे हैं। दिल थाम कर बैठिये, क्यूंकि उनके शादी का फंक्शन कुछ ही देर में शुरू होने वाले है।