जब क्षेत्रीय विधायक, सांसद व एमएलसी ने किसानों की समस्या नहीं सुनी तो एक किसान ने खुद ही गंगा पर करीब दो लाख की लागत से बांस पुल बना दिया।
अब उसी के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर चुहर पूरब पंचायत की।
पूर्व सरपंच जैनुसा खातून के पति किसान मो. बदरूल ने गंगा पर पुल निर्माण के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाए थे। आवागमन के लिए पुल निर्माण की मांग की।
उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। लेकिन किसी ने किसानों की समस्याएं नहीं सुनीं। तब मो. बदरूल ने ठान लिया कि अब किसी नेता की दरबारी नहीं करेंगे और ना ही किसी किसान को करने देंगे।
मो. बदरूल ने अपने पैसे खर्च जहाज घाट नारायणपुर पर दो सौ मीटर लंबा बांस पुल गंगा नदी पर बनवा दिया।
इसमें न तो किसी किसान से श्रम और ना ही आर्थिक मदद ली। पुल निर्माण पर स्वयं करीब दो लाख की राशि खर्च की।