वैशाली जिले के सलेमपुर दियारा, बरियारपुर और शेख टोला में बाढ़ का पानी घुस चुका है। यहां लगभग 200 परिवारों की जिंदगी मुश्किल में है। सरकार की मदद यहां तक अभी नाम मात्र ही पहुंची है।
सलेमपुर पंचायत के सलेमपुर दियारा, बरियारपुर, शेखटोला गांव के वार्ड नंबर 14 एवं 11 के करीब 200 घर बुधवार को अचानक नारायणी नदी में पानी बढ़ने से बाढ़ के चपेट में गया। साथ ही इसमें बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का फॉर्म हाउस भी चपेट में गया।
घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल मौके पर पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को बाढ़ पीड़ित से मिलने पहुंचे विधायक राजकिशोर सिंह को लोगों के आक्रोश को झेलना पड़ा।
वहीं विधायक ने तत्काल अपने कार्यकर्ताओं को पीड़ितों के बीच चूरा गुर का व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं बाढ़ का पानी घुसने से हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गया है।
वहीं जिनके घर बाढ़ के पानी में डूब गए है वह बांध पर शरण लिए हुए है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पानी में फंसे लोगों को निकलने के लिए तीन नाव की व्यवस्था की गई है। वहीं अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल ने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।
वहीं बाढ़ पीड़ित रमणी देवी, बेवी देवी, सुंदरी देवी, कुमुद राय, नरेश सहनी, उपेंदर राय सहित सैकड़ों लोगों ने अभी तक सरकारी राहत नहीं मिलने पर आक्रोश प्रकट किया है।