जानकारी के मुताबिक एमपी रामा सिहं के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
वैशाली एमपी रामा सिंह के बेटे राजीव सिंह की मौत एक दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई है। जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद में फ्लाइ ओवर से कार गिरने से एमपी के बेटे की मौत हो गई।
इलाहाबाद के वनकट गांव के सामने हाईवे पर लोजपा सांसद रामा किशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह की कार ट्रक से भिड़ी। हादसे के बाद राजीव को नाजुक हालत में स्वरूप रानी अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ये हादसा आज दोपहर करीब 3 बजे हुआ। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी राजीव के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही लोजपा सांसद रामा किशोर पटना से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं
Pages: 1 2