बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में बन रहे लालू यादव परिवार के बहुचर्चित मॉल पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगा दी है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पटना में बन रहे एक शॉपिंग मॉल के निर्माण पर रोक लगा दी है। ये शॉपिंग मॉल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के परिवार का है।
बताया जा रहा है कि ये मॉल तेजस्वी यादव के निर्देश पर बन रहा था, पर अब इस पर रोक लग गई है।पर्यावरण मंत्रालय ने ये रोक इसलिए लगाई है, क्योंकि इसी मॉल के निर्माण के दौरान निकली मिट्टी को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं।
इस मामले में 90 लाख रुपयों के घोटाले का आरोप है। बता दें कि ये मॉल लंबे समय से बन रहा है। पर अब रोक के बाद इस मॉल के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है।