लालू ने कहा JDU-CONG से अलग होकर लड़ेंगे चुनाव,टूटा महागठबंधन

राजनीति

महागठबंधन बिखर चुका है। लालू यादव ने कहा है कि वह जदयू और कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लडेंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि बिहार में महागठबंधन बिखर चुका है। ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे दिल्ली नगर निगम चुनाव की। बताते चले कि महागठबंधन के तीनों प्रमुख दल अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में आमने-सामने होंगे। कांग्रेस तो दिल्ली की प्रमुख पार्टी है।

 

वह पहले से नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी है। महागठबंधन के एक प्रमुख दल जदयू ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अपने उम्मीदवार उतारेगी। रविवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दोहराया कि उनकी पार्टी एमसीडी के लिए अपने प्रत्याशी उतारेगी। रविवार को मीडिया के सामने आए लालू ने दिल्ली चुनाव के अलावा राष्ट्रपति चुनाव और गो हत्या पर भी की।

ईवीएम मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर चल रहे विवाद पर लालू ने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मैंने पंचायत चुनाव में भी इवीएम के प्रयोग की बात कही थी। उस समय भाजपा ने भी ऐसा कहा था। आज देश के कई नेताओं द्वारा इवीएम में गड़बड़ी की बात कही जा रही है।

 

यह कैसी गलती है कि भाजपा की पर्ची ही निकलती है। गौ हत्या का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने पूवरेत्तर के राज्यों के लिए गौ हत्या के संबंध में कानून बनाने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मांस बेचने वाली कंपनियों को भारत बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *