रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे पसंदीदा रैसलर है और उनके बारे कुछ भी खबर आती है चाहे वह बुरी हो या अच्छी फैंस के लिए खास होती है। लेकिन इस बार की खबर तो बहुत ही ज्यादा है। अब आपके मन में आ रहा होगा की ऐसी क्या खास बात है। लेकिन आपको इतनी जल्दी भी क्या है, अभी बताते है।
दरअसल हाल ही में रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के एडिशन में रोमन रेंस और द रॉक को लेकर एक बड़ी खबर दी है। खबर है कि फैंस को रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस बनाम द रॉक का मुकाबला देखने को मिल सकता है। फैंस के लिए तो ये बहुत ही बड़ी खबर है लेकिन ये बिजनेस प्वाइंट के हिसाब से WWE के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
आपको बता दे द रॉक का नाम रेसलिंग की दुनिया में सबसे ऊचा है इसके साथ-साथ ही उन्होने अपना नाम हॉलिवुड में भी बहुत नाम कमाया है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की रोमन रेंस और द रॉक एक दूसरे के भाई है। रोमन रेंस के सिका के बेटे है तो द रॉक पीटर के पोते है।

द रॉक का नाम तो बहुत ही बड़ा है लेकिन अब रोमन रेंस भी बहुत ही बड़े सुपरस्टार है। अगर इन दोनो का मुकाबला रैसलमेनिया 35 में होता है, तो फैंस के लिए बहुत बड़ा मैच होगा। खैर देखना होगा इन दोनो का मुकाबला होगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।