राजगीर से बोधगया के बीच चलेगी मोनो ट्रेन, रेल पर बैठ देख सकेंगे ख़ूबसूरत नज़ारे

खबरें बिहार की

राज्य सरकार ने राजगीर, गया और बोधगया के बीच मोनो रेल के परिचालन की संभावना तलाशनी शुरू कर दी है।

इस सर्किट पर देशी और विदेशी पर्यटकों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर विकास विभाग ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। भारत सरकार के उपक्रम बर्न स्टैंडर्ड ने इस रूट पर मोनो रेल चलाने का प्रस्ताव दिया है।

विभाग इस प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा। राजगीर और बोधगया के बीच 55 से 60 किमी की दूरी के लिए सार्वजनिक परिवहन के रूप में मोनो रेल से पर्यटन को बल मिलेगा।

मोनो रेल के निर्माण की लागत कम होने से प्रदेश में इसकी अच्छी संभावना है। मेट्रो रेल की तुलना में इसके निर्माण पर एक चौथाई खर्च आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *