भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा है कि जिस तरह से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में दूसरी पार्टियों के मिथक को तोड़ दिया है। इसकी पुनरावृत्ति अगली बार सूबे बिहार में होगी।सूबे की जनता ने लालू-नीतीश के कार्यकाल को देख लिया है। जनता यह भी विश्लेषण कर रही है कि जब भाजपा का साथ तो यहां कानून का राज था। पर दूसरे टर्म में जब लालू का साथ हुआ तो कानून व्यवस्था की स्थिति कहां चली गई।
हर तरफ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लोग छोटी बातों के लिए भी गोलियां चला रहे हैं। परिणाम यह कि लोग अब मन बना रहे हैं कि आने वाले दिनों में भाजपा को ही मौका देनी चाहिए। पार्टी महामंत्री बुधवार को जागरण से विशेष बात कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अगली बार भाजपा सरकार का नारा भी दिया। इसके पूर्व रहुआ पुल के निकट रोसड़ा क्षेत्र में प्रवेश करते ही दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही उनके समर्थन में नारे लगाए। और वाहन से उतरते ही उन्हें फूल माला से लाद दिया।