हरियाणा में लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए एक युवक पिछले 12 साल से लड़कियों की सुरक्षा कर रहा है। इस शक्स के हाथ में डंडा देखकर बड़े-बड़े मनचले अपनी राह पकड़ लेते हैं।
दरअसल हरियाणा के पातुहेड़ा गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। इसलिए यहां की लड़कियां 11-12वीं की पढ़ाई के लिए ढाई किलोमीटर दूर बनीपुर गांव जाती हैं। 12 साल पहले जब पातुहेड़ा की लड़कियों ने स्कूल जाना बंद किया। उसी समय सतबीर ढिल्लो रोडवेज विभाग के सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर होकर बनीपुर गांव लौटे थे।
उन्हें जब सारी बात पता चली तो वे पंचायत और स्कूल प्रबंधन को लेकर पातुहेड़ा में लड़कियों के माता-पिता से मिले। भरोसा दिलाया कि वे खुद बेटियों को स्कूल लेकर जाएंगे और छोड़ेंगे। चार-पांच लोगों को छोड़कर बाकी लोगों ने लड़कियों को स्कूल भेजने से मना कर दिया।