मुसलमानों ने तिरंगा लहराकर कहा – भारत के मैच जीतने पर आज ही मनेगी ईद, हारेगा पाकिस्तान

Other Sports

गुजरात के मुस्लिम समुदाय के लोग भारत की जीत के लिए जोर शोर से प्रार्थना कर रहे हैं। तस्वीरों पर साफ तौर भारत के प्रति प्रेम देखा जा सकता है। मुस्लिमों ने हाथ में बोर्ड पकड़ रखा है जिस पर लिखा है- इंडिया की जीत समझो हमारी ईद।

मुस्लिम समुदाय के लोगों में इंडिया की जीत को लेकर इतना विश्वास शायद पहली बार देखा गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि हमें अपने इंडियन होने का गर्व है।

हम गर्व के साथ कह सकते हैं भारत की ही जीत होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत की पाकिस्तान पर जीत हमारे लिए ईद का एक बड़ा तोहफा है। इंडिया की जीत पर ही हम समझेंगे कि हमारा रोजा रखना कामयाब हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की हार पक्की है।  क्योंकि पाकिस्तान सरहद पे हारा, कश्मीर में हारा और अब क्रिकेट में हारेगा।  रमजान के इस पवित्र मौके पर इंडिया की जीत होकर रहेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर इंग्लैंड के बर्मिघम में सुबह से ही गहमागहमी का महौल है। चैंपियंस ट्रॉफी में आज दोनों देश का पहला मैच है जो दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *