अभी-अभी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचे की खबर है। भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग जख्मी बताए जा रहे है।
जनाकारी के मुताबिक मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मची। मौके पर मुंबई पुलिस और रेलवे पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ ही राहत दल भी पहुंच गया और बचाय कार्य जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भगदड़ सुबह 10: 46 मची। शॉर्ट सर्किट की सूचना के बाद वहां लोग इधर-उधर से भागने लगे। कुछ रेलिंग पर चढ़ गए और कुछ लोग ब्रिज के दूसरे किनारे की ओर रेलिंग पर लटक गए।
बता दें कि एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर भी काफी भीड़ रहती है। बताया जाता है कि ब्रिज से हर मिनट 200 से 250 लोग गुजरते हैं। ब्रिज को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वह कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। वहीं 25 से 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है और इसी बीच वहां पर शॉर्ट सर्किट होने के डर की वजह से अचानक से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
हादसे की वजह से वेस्टर्न रेलवे सेवा प्रभावित हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घायलों को KEM हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी होने की वजह से स्टेशन पर भीड़ अधिक थी।