बिहार की धरती से भगवान श्री राम का बहुत पुराना नाता है। उनके ससुराल अर्थात मिथिला में भी रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।मंदिरों में महिलाओं की अपार भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों में मंगलगान किया जा रहा है। सखी सहेलिया कहीं सोहर गाकर मां कौशल्य और राजा दशरथ को बधाई दे रहे हैं।
तो कहीं पर औरतें प्रभु श्रीराम को दामद मान गाली गीत से उनका मनोरंजन कर रहे हैं। एक तरह से मानों भगवना श्री राम का अपने ससुराल में भव्य स्वागत हो रहा है।कहीं पर ”मंगल मय दिन आजु हे पाहुन छथि आयल” का गान गाकर महिलाएं उनका स्वागत कर रही हैं तो कहीं पर ”खीर खाय बालक जनमौलनि अवध के नारी छिनारी हे” गाकर राम के वंशज को गाली दिया जा रहा है।
बताते चले कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में मां जानकी का जन्म हुआ था। बिहार में इस जिले के आसपास वाले क्षेत्रों को आज भी मिथिला कहा जाता है। आज भी यहां के लोग भगवान श्रीराम से बहुत प्रेम करते हैं।