पानी में नहीं डूबता 45 किलो का ये पत्थर, भगवान् का चमत्कार मानकर लोग कर रहे इसकी पूजा

आस्था

यह धरती रहस्यों से भरी हुई है। हम जितने रहस्य जानने की कोशिश करते है फिर भी ना जाने कितने ही रहस्य अभी तक छुपे हुए है। जिनको आज तक कोई नहीं जान पाया है।

ऐसी कई रहस्यमयी जगह है जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है इनमे से एक भारत भी है। यहां कई चमत्कार होते रहते हैं जिनके रहस्य को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए है हाल में ऐसी ही एक घटना हरियाणा के भिवानी जिले में देखने को मिली है यहाँ एक 45 किलो के पत्थर को देख कर ग्रामीण चौक गए।

यहाँ के लोग इस पत्थर को देखकर इसे भगवान् का चमत्कार मान रहे है। आपने अक्सर देखा होगा कि छोटे से पत्थर को भी पानी में डालने पर वह पानी में डूब जाता है। लेकिन यह ऐसा पत्थर है जो पानी में डालने पर वह डूबता नहीं बल्कि तैरता रहता है।

इस पत्थर को देखकर कई लोग इसे रामायण के समय लंका युद्ध के समय बनाये गये पुल के पत्थर से जोड़ कर भी देख रहे है। इनकी आस्था और मजबूत तब होती है जब इतना भारी होने के बावजूद भी ये पानी के ऊपर आसानी से तहर लेता है आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है इस पत्थर की पूजा करने के लिए लोगो की काफी भीड़ जमा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *