संगीत किन दो शब्दों से मिलकर बना है? उत्तर देने के बदले चुपचाप रहा। सुर-ताल में क्या फर्क है? जब हम जोर से और धीरे बोलते हैं, तो उसे ही सुर-ताल कहते हैं। यह जवाब इस बार के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का है। जबकि म्यूजिक में उसे 100 में 83 अंक मिले हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश कुमार छह साल (2009 से 2014) तक झारखंड के गिरिडीह के सरिया में चिट-फंड कंपनी चलाता था। इस बीच चिट-फंड कंपनी में घाटा होने के बाद गणेश कुमार अपना शहर छोड़ कर समस्तीपुर आ गया।
वहीं से फिर गणेश की दूसरी कहानी शुरू होती है। यहां उसने सबसे पहले काम की तलाश की। इसके बाद ट्यूशन करना शुरू किया। फिर पढ़ाई करने की सोची।
प्रैक्टिकल में मिले 65 अंक..
भले ही टॉपर गणेश कुमार को संगीत की जानकारी हो या न हो, लेकिन उसे कॉलेज ने 65 अंक के दिए हैं। जबकि संगीत का अआअआ भी गणेश कुमार को नहीं आता है।
आवेदन भरने के समय नंबर नहीं दिया…