दूल्हे का चेहरा देखा तो चीख पड़ी दुल्हन, बोली ये तो डुप्लीकेट दूल्हा

कही-सुनी

दुल्हन अपने होने वाले दुल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब बरात आने के बाद वह चुपके से खिड़की से दूल्हे को देखने गई तो जब सेहरा हटा और उसने दूल्हे का चेहरा देखा तो देखते ही चीख पड़ी और रोती हुई बोली-ये तो डुप्लीकेट दूल्हा है।

मैं तो इससे कभी शादी नहीं करूंगी। घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत स्थित कोहबरवा गांव की है जहां रविवार की रात डुप्लीकेट दूल्हा को देखकर दूल्हन बिदक गई और शादी से इन्कार कर दिया।

उसके बाद नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने दूल्हा और बरातियों को बंधक बना लिया। इसका पता चलते ही शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाला दुल्हन का चचेरा भाई घर छोड़कर फरार हो गया। सोमवार की सुबह मुखिया ललित नारायण पंडित के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई।

वर पक्ष ने दुल्हन के परिजनों को शादी के लिए अब तक हुए खर्चें का भुगतान किया। उसके बाद ही सभी बरातियों को दूल्हे सहित छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार, कोहबरवा गांव के युवती की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गंजबाजार स्थित गोलगामा गांव निवासी स्वर्गीय युगल साह के पुत्र मुकेश कुमार से तय हुई थी। रविवार की रात बरात आई। दरवाजा लगाने की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। दुल्हन के दरवाजे पर रथ पर सवार दूल्हा पहुंचा।

खिड़की से दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी भाभी से कहा कि दूल्हा बदला हुआ है। जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी वो दूल्हा नहीं है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई। दुल्हन के भाई मुकेश साह ने भी दूल्हे को देखा तो आक्रोशित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *