आज भोजपुरी भाषा का विस्तार तेजी से हाे रहा है। इसकी पहुंच दुनिया भर में है क्यों कि यहां के लोग हर जगह पर मौजूद हैं। ये जहां भी गए अपनी भाषा को भी वहां पर पहुंचाने में सफल रहे। आज कई देशों में भोजपुरी भाषा बोलने वाले काफी संख्या में हैं, ये लोग वहां अपनी काफी अच्छी पोजीशन तो बनाए ही हैं साथ ही अपने मेहनत और काम के बल पर ये वहां के चुनिन्दा लोगों में भी शुमार हैं।
हिंदी की एक बोली है
भोजपुरी एक मीठी भाषा है। भाषाई परिवार के स्तर पर यह एक आर्य भाषा है, जो मुख्य रूप से पश्चिम बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी झारखण्ड के क्षेत्र में बोली जाती है। आधिकारिक और व्यवहारिक रूप से भोजपुरी हिन्दी की एक बोली है। भोजपुरी अपने शब्दावली के लिए संस्कृत और हिन्दी पर निर्भर है, वहीं कुछ शब्द इसने उर्दू से भी लिया है।
विश्व के सभी महाद्वीपों में है
आज भोजपुरी भाषा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस भाषा को बोलने वाले, उसे जानने और समझने वालों का विस्तार विश्व के सभी महाद्वीपों पर है।
भोजपुरी केवल बिहार ही नहीं, भारत के बाहर के कई अन्य देशों में भी लोकप्रिय है। है न ये चौकाने वाली बात ? चलिए देखते हैं किन-किन देशों में है भोजपुरी का जलवा।