डालमियानगर का रेल कारखाना कई दशकों से बंद पड़ा हुआ था। यह फिर से चालू होगा। रेलवे ने इसको फिर से चालू करने का अधिकार दे दिया है।
दशकों से बंद पड़ा डालमियानगर रेल कोच कारखाना फिर शुरू होगा। रेलवे ने अपने आनुषंगिक इकाई राइट्स को फिर से कारखाने का पुनर्मूल्यांकन का अधिकार दिया है। अब राइट्स डालमियानगर कारखाने में पहले से पड़ी चीजों के लिए टेंडर प्रकिया को आगे बढ़ाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को रेल भवन में रेलवे की आनुषंगिक इकाई राइट्स और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर डालमियानगर रेल कोच फैक्ट्री को शुरू करने में रही दिक्कतों की जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने इसे फिर से चालू करने का अधिकार दे दिया। आपको बता दें कि 2008 में आहूजा कंपनी ने डालमियानगर फैक्ट्री के स्क्रैप के मूल्यांकन के बाद उसकी कीमत 129 करोड़ रुपए लगाया था।
लेकिन, जब 2012 में इसका टेंडर हुआ, तो खरीदार कंपनियों ने इस स्क्रैप की कीमत मात्र 77 करोड़ ही लगाईं। इसी वजह से यह मामला सरकारी पचड़े में फंस गया।