भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस पाखी हेगड़े मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित एरिया में पहुंची। कई गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच पाखी ने चूड़ा और गुड़ का वितरण किया।
एक्ट्रेस ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। पाखी हेगड़े गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके बंदरा, गायघाट, बोचहा के कई गांवों का दौरा किया।
एसडीआरएफ टीम के साथ मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। पाखी ने कहा स्थिति विकराल है। पीड़ितों की सहायता की जरूरत है। लोग कई दिनों से भूखे हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमें मानवता के नाते एकजुट हो कर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मेरी अपील है कि सब एक मंच पर आए और जरूरतमंद की मदद करें। प्राकृतिक आपदाओं पर हमारा कोई वश नहीं है, लेकिन हम स्थिति में सुधार के लिए अपना योगदान तो दे ही सकते हैं। मैं देश के सभी नागरिकों से बिहार के सीएम आपदा राहत कोष में योगदान करने की अपील भी करती हूं।