आज सिविल सर्विसेज डे है- अभिवंदन डॉक्टर अच्युतानंद झा का, ब्रांड मैथिल-ब्रांड बिहार

कही-सुनी

आज सिविल सर्विसेज डे है। और आज हम अभिवंदन करते हैं डॉक्टर अच्युतानंद झा का। झा जी एक नाम है, एक ब्रांड है, ब्रांड मैथिल-ब्रांड बिहार।

सम्मानित बिहार के एक सभ्य मैथिल परिवार से आने वाले डॉक्टर अच्युतानंद झा जी आज भारतीय रेलवे के लिए रेलवे सुरक्षा बल में डिविजनल सीनियर कमांडेंट के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। 1999 से पदस्थापित भारतीय रेलवे के लिए एक अहम चरित्र रह रहें हैं। अपने कार्यकुशलता को लेकर प्रसिद्धि हासिल करने वाले झा जी हर पदस्थापना जगह पर अपनी अमिट छाप छोड़ के चले जाते हैं।

प्राथमिक शिक्षा बिहार के सुपौल जिला स्तिथ बीरपुर अनुमंडल के कोशी हाई स्कूल से ग्रहण करने उपरांत दल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से पढ़ते हुए संघ लोक सेवा आयोग [UPSC] की परीक्षा पास कर गए और तत्पश्चात भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल के कमान्डेंट के रूप में अपना योगदान राष्ट्रिय सेवा के लिए दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *