अभी-अभी उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भीषण ओलावृष्टि हुई है। मुजफ्फरपुर के सकरा ब्लॉक के जोगनी व आसपास के गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई। दो किलो तक वजन के ओले गिरे।इस कारण लोगों के घरों की छतों और जान-माल का भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक बड़े-बड़े ओले गिरने लगे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। वहीं टाट व एसबेस्टस वाली छतों को भारी नुकसान पहुंचा। करीब 100 से अधिक कच्चे घरों की छतों में बड़े छेद हो गए हैं। वहीं लोगों का फोन भी नहीं लग रहा है।
बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह में ही यह आशंका जताई थी और इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग ने आज पटना समेत मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सहरसा, मधेपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम कार्यालय के मुताबिक रविवार को बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37।4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26।6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गया जिले में अधिक तापमान 42।9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27।2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।