राज्य सरकार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर मंजूरी के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की हरी झंडी का इंतजार है।
इस प्रोजेक्ट की लागत 16,960 हजार करोड़ रुपए है। मेट्रो का पहला फेज 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पहले चरण में 31 किमी के दो कॉरिडोर पर काम शुरू होगा।
इसके पहले बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
महेश्वर हजारी ने नायडू से मुलाकात की थी और बिहार के लोगों के साथ बिहार की समस्या से अवगत कराया था। महेश्वर हजारी ने वेंकैया नायडू से मुलाकात के बाद कहा था कि एक महीने की गुजारिश के बाद भी केंद्रीय मंत्री से मिलने का समय नहीं मिल रहा।